फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो 700 ग्राम अफीम सहित बाइक सवार दो व्यक्ति काबू

विज्ञापन
अफीम के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव गोसाईआना क्षेत्र से दो व्यक्तियों को लाखो रुपये की एक किलो 700 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान मुकेश निवासी गोगामेड़ी व शुभम निवासी रामोड़ी मध्यप्रदेश के रुप में हुई है। जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना नाथूसरी चोपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया की सीआईए सिरसा पुलिस के सहायक उप निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव गोसाईआना क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से आ रहे बाइक पर सवार व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश कि तो शक के बिनाह पर उक्त बाइक सवार व्यक्तियों को रोक कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक किलो 700 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्तियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें