फतेहाबाद। मनरेगा में आ रहीं समस्याओं को लेकर मनरेगा मेट यूनियन की बैठक गांव नागपुर में ब्लाॅक प्रधान डॉक्टर मंगा राम मढ़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मनरेगा में आ रही समस्याओं को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेशभर के मनरेगा मेट जल्द ही सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखेंगे।
डॉ. मंगा राम ने बताया कि सरकार द्वारा मनरेगा को लेकर जारी नई गाइड लाइन में काफी खामियां हैं। मनरेगा के तहत सफाई का जो कार्य एक साल में एक बार होता था, उसकी समय सीमा बढ़ाकर अब 5 साल में एक बार कर दी गई है जोकि बिलकुल उचित नहीं है। सार्वजनिक स्थानों, नहरों की सफाई, नहरी खालों की सफाई, कच्चे रास्तों की सफाई, पीडब्ल्यूडी से बने पक्के रास्तों की सफाई इत्यादि के कार्य करवाए जाने बहुत जरूरी है, लेकिन 5 साल में एक बार सफाई का फैसला न्यायसंगत नहीं है।
इसके अलावा मेट को मानदेय देकर पक्का करना, मनरेगा कर्मचारियों को रेगुलर करने की मांग की जा रही है। मनरेगा मेट यूनियन का प्रतिनिधिमंडल जल्द सीएम से मिलेगा। बैठक में में लाभ सिंह, हरदेव सिंह, वीरपाल, प्रताप सिंह, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद