फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री से मिले विधायक गोपाल कांडा, प्रदेश से जुड़े कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Fri, 28 Jul 2023 08:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा के विकास कार्यों सहित प्रदेश से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सिरसा में सड़क, नहरों और स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट के लिए और बजट मुहैया करवाने को लेकर सीएम से बातचीत हुई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने  आश्वस्त किया और सकारात्मक रवैया दिखाया।
विज्ञापन
हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री से मिले विधायक गोपाल कांडा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा में गीतिका सुसाइड मामले में बरी होने के बाद सिरसा विधायक गोपाल कांडा दिल्ली में स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। जिले में बाढ़ से हुए नुकसान तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को लेकर बातचीत की। उन्होंने सिरसा में मेडिकल काॅलेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने सहित अन्य स्थानीय मुद्दों को रखा। सीएम ने आश्वासन दिया कि सिरसा से संबंधित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन


सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात के दौरान प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की। विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष सिरसा विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं को रखा। उन्होंने कहा कि युवाओं को मेडिकल शिक्षा और जनहित मेंं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मेडिकल कॉलेज का निर्माण शीघ्र शुरू कराया जाना चाहिए।

उन्होंने सिरसा मिनी बाइपास को लेकर चर्चा की। विधायक ने ऑटो मार्केट के विकास के लिए अधिक बजट उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। कांडा ने सिरसा में सड़क, नहरों और स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट के लिए और बजट मुहैया करवाने को लेकर चर्चा की
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऑटो मार्केट विकसित होने से सभी ऑटो व्यावसायियों को सुविधा होगी और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि ऑटो मार्केट तक एक अन्य मार्ग विकसित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि धिंगतानिया, नटार आदि गांवों के किसानों की सिंचाई पानी की समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष सिरसा शहर के विकास को लेकर भी चर्चा की। विधायक गोपाल कांडा ने मुख्यमंत्री के आश्वासन पर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें