फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शहर में एक घंटे में 30 एमएम बारिश, मुख्य बाजारों में दो से ढाई फुट भरा पानी

Thu, 27 Jul 2023 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहर के नोहरिया बाजार में जलभराव। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। उमस से वीरवार शाम को हुई 30 एमएम बारिश ने राहत तो दे दी, लेकिन शहर के कई इलाके तालाब के रूप में नजर आए। निचले इलाकों में तो रहने वाले लोगों के लिए बारिश शामत से कम नहीं दिखी। लोगों के घरों तक में पानी घुस गया। सड़कों पर इतना पानी भर गया कि वाहनों को निकालना भी मुश्किल हो गया। बारिश से नगर परिषद के जलनिकासी के दावे फुस्स हो गए।
वीरवार को सुबह उमस व गर्मी के कारण लोग परेशानी दिखे। दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने के बाद शाम पांच बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे में शहर में 30 एमएम बारिश हुई। सबसे ज्यादा 56 एमएम बारिश रानियां क्षेत्र में हुई। इसके अलावा डबवाली में भी 46 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, चोपटा में दो व गोरीवाला में तीन एमएम बारिश हुई। बारिश से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट भी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। जो क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित नहीं थे, उनमें किसानों को भी काफी लाभ मिला है। उन क्षेत्रों में धान व नरमे की फसल के लिए यह बारिश संजीवनी का काम करेगी।
विज्ञापन




पहले वाले पानी की हुई नहीं निकासी अब फिर भर गया
शहर की कॉलोनियों में अभी दो दिन पहले हुई बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाई थी, कि अब फिर से जलभराव की स्थिति बन गई है। बारिश से शहर का जनता भवन रोड, रेलवे फाटक के पास, बरनाला रोड, नोहरिया बाजार, सरकुलर रोड, हिसारिया बाजार, आंबेडकर चौक, बस स्टैंड के समक्ष, हिसार रोड सहित कॉलोनियों में जलभराव हो गया। इन स्थानों पर दो से ढाई फुट तक जलभराव हो गया। कई वाहन पानी के बीच में ही बंद होते नजर आए। ऐसे में वाहन चालक धक्का लगाने को भी मजबूर होते रहे।


हिसार रोड पर शुरू नहीं हुई निकासी
नगर परिषद ने डबवाली रोड पर स्थिति पंपिंग स्टेशन से पानी की निकासी का कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन हिसार रोड पर अमृत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। इस कारण यहां पर जलनिकासी का काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन



25 हजार क्यूसेक तक पहुंचा घग्गर का जलस्तर
घग्गर नदी का जलस्तर कम होकर अब 25 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। बीते पांच दिनों में 31 हजार क्यूसेक पानी में कमी आई है। इसके चलते आसपास के गांव वासियों ने राहत की सांस ली है। खेतों से भी पानी की काफी मात्रा में निकासी हो चुकी है, लेकिन बार-बार बारिश होने के कारण जमीन सुख नहीं पा रही है।






घग्गर का यह है जलस्तर
स्थान, क्यूसेक
गुहला चीका, 38772
खनौरी, 11225
चांदपुरा, 12950
सरदूलगढ़, 25000
ओटू, 24850
राजस्थान साइफन, 20850

शहर के नोहरिया बाजार में जलभराव। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें