फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विधायक गोपाल कांडा व भाजपा नेता गोबिंद कांडा पर रुपये बांटने का आरोप, नोटिस जारी

Wed, 28 Aug 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा व अन्य कार्यकर्ता प्रेसवार्ता करते। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा ने विधायक गोपाल कांडा और उनके छोटे भाई भाजपा नेता गोबिंद कांडा पर आचार संहिता के दौरान लाखों रुपये बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन और चुनाव आयोग को शिकायत भेजी है। इस पर संज्ञान लेते हुए रिटर्निंग अधिकारी ने हलोपा प्रमुख एवं विधायक गोपाल कांडा व भाजपा नेता भाजपा नेता गोबिंद कांडा को नोटिस जारी किया है। वहीं चुनाव आयोग ने दस्तावेजों के साथ राजकुमार शर्मा को दिल्ली बुलाया है।
चुनाव आयोग को दी शिकायत में कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा ने आरोप लगाया है कि दोनों नेता गांव-गांव जाकर जनसभा के नाम पर पैसे बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता गोबिंद कांडा व हलोपा प्रमुख गोपाल कांडा पिछले पांच सालों में कभी सिरसा के आसपास के गांवों में दौरे पर नहीं गए। अब चुनाव की घोषणा और आचार संहिता लगने के बाद उन्हें गांवों की याद आ गई। तीन दिन पहले नारायण खेड़ा गांव में गोबिंद कांडा ने सरपंच को नौ लाख रुपये की नकदी बांटी। इसी प्रकार गांव शाहपुर बेगू में छह लाख, चौबुर्जा में 50 हजार व चाडीवाल गांव में 10 लाख की नकदी शेड निर्माण व श्मशानभूमि को लेकर बांटी है। कांग्रेस नेता ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि कांडा बंधु हर रोज गांवों में जाकर इसी प्रकार लोगों को पैसा बांट रहे हैं। पुलिस सुरक्षा, निजी सिक्योरिटी गार्ड के साथ लाखों रुपये गाड़ी में भरकर ले जाते हैं, जबकि आदर्श आचार संहिता के अनुसार कोई व्यक्ति 50 हजार रुपये से ज्यादा अपने पास नहीं रख सकता है। प्रशासन को जानकारी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि प्रशासन गोबिंद कांडा को पूरा समर्थन कर रहा है।
विज्ञापन




कांग्रेस नेता ने कहा कि शहर की सफाई और स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य नगर परिषद का है। मौजूदा समय में सोशल मीडिया व पोस्टर चस्पा कर कांडा बंधु सफाई व स्ट्रीट लाइट कैसे लगा सकते हैं। यह सीधे तौर पर आचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन









भादरा बाजार निवासी शिकायतकर्ता राज कुमार शर्मा ने विधायक गोपाल कांडा व गोबिंद कांडा के खिलाफ आदर्श अचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। जिस पर संज्ञान लेते हुए विधायक गोपाल कांडा व गोबिंद कांडा को नोटिस जारी किया है। उन्हें 24 घंटे के अंदर नोटिस का जवाब देने को कहा है। - राजेंद्र कुमार, रिटर्निंग अधिकारी सिरसा।




हमने कहीं कोई पैसा नहीं बांटा है। कांग्रेसी नेता ने जो आरोप लगाए हैं, वह गलत हैं।
- गोबिंद कांडा, वरिष्ठ भाजपा नेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें