फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक गोकुल सेतिया का फिर छलका दर्द: अशोक अरोड़ा के समर्थन में आए शीर्ष नेता, सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली

Tue, 27 May 2025 11:42 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

विधायक गोकुल सेतिया को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस सीट दी थी। इस दौरान सिरसा के सांसद कुमारी सैलजा का समर्थन करने वाले वरिष्ठ नेता नाराज हो गए थे। कांग्रेस नेताओं ने खुलेआम गोकुल सेतिया की खिलाफत की थी।
विज्ञापन
सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र में विधायक अशोक अरोड़ा के साथ हुए विवाद में कांग्रेस के हरियाणा कांग्रेस शीर्ष नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेताओं का समर्थन करने पर सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया का दर्द छलक उठा। कांग्रेस विधायक ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि शायद कांग्रेस के नेता उन्हें अपना नहीं समझते है। जब भी उनके साथ ज्यादती हुई है कोई साथ नहीं आया है। किसी भी नेता ने साथ नहीं दिया और सभी देखकर खामोश रहे। ऐसे में कांग्रेस विधायक की यह पोस्ट चर्चा का विषय बन चुकी है। 

विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस नेता गोकुल सेतिया की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को नाग्वार गुजरा था। वहीं, सिरसा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को  विधायक ने गोभीखोद तक कह दिया था। ऐसे में जब नगर परिषद चुनाव में चेयरमैन पद का उम्मीदवार हारा तो कांग्रेस नेताओं ने गोभी के पकोड़े बांटे थे। 

यह लिखा पोस्ट में
कांग्रेस के विधायकों के साथ जाजती हुई हमारी लीडरशीप ने मोर्चा खोलकर उस जाजती के खिलाफ बोलने का काम किया अच्छी बात है। अपने लोगों के लिए स्टेंड भी लेना चाहिए, पर शायद मुझे कांग्रेस के नेता अपना  नहीं समझते है, क्यूंकि मैंने  मुख्यमंत्री की तारीफ की। इसलिए मेरे साथ जब भी सरेआम जाजती हुई, जनता की लड़ाई लड़ते समय तो पार्टी के किसी नेता ने साथ नहीं दिया। यह सब देखकर भी खामोश रहे, कोई बात नहीं उनकी इच्छा। मैं तो केवल एक पाजिटिव राजनीति को आगे बढ़ाना चाहता हूं। अगर किसी ने हमारे इलाके का भला किया तो शुक्रिया करना क्या गलत है,   मैंने कौन-सा भाजपा ज्वाइन कर ली??। मैं भी सिरसा के जनता के द्वारा दिए हौसले से काम करता हूं और हमेशा से सिरसा वालों के आशीर्वाद से उनको हकों की लड़ाई हौसले से लड़ता आया हूं और अपना संघर्ष जारी रखूंगा। चाहे नेतागण साथ दे या ना दें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की तारीफ करना पड़ा गोकुल सेतिया को भारी 
 विधायक गोकुल सेतिया के अनुसार उनके के विवाद में किसी नेता का बयान नहीं आया। इस बात से नाराज होकर यह पोस्ट डाली गई है। यह पहली बार नहीं है , जब गोकुल सेतिया ने हाई कमान पर सवाल उठाए है। इससे पहले भी वह हाईकमान को लेकर आवाज उठा चुके है। जिसके बाद कांग्रेस विधायकों की शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक हुई थी और कुछ दिन विधायक शांत हो गए थे। बता दें कि गोकुल सेतिया को उस समय ज्यादा दर्दहुआ था। जब नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप से मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की थी। 

कांग्रेस नेताओं को कर दिया था नाराज
विधायक गोकुल सेतिया को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस सीट दी थी। इस दौरान सिरसा के सांसद कुमारी सैलजा का समर्थन करने वाले वरिष्ठ नेता नाराज हो गए थे। कांग्रेस नेताओं ने खुलेआम गोकुल सेतिया की खिलाफत की थी। इसके बाद जब नगर परिषद के चेयरमेन के पद की बारी आई तो सांसद कुमारी सैलजा ने 20 दिन पहले शहीद भगत सिंह स्टेडियम में अपना सांसद कार्यालय खोला। उनका मकसद चेयरमैन पर अपने व्यक्ति को काबिज करवाना था। लेकिन विधायक गोकुल सेतिया ने सांसद को दरकिनार कर अपने प्रत्याशी को टिकट दिलाई। इतना ही नहीं, पार्षद तक अपने खड़े किए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को गोभीखोद तक कह दिया। जिससे बाद सांसद की नाराजगी उन्हें झेलनी पड़ी और आज सिरसा के कांग्रेसी नेता पूरी तरह से उनके खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें