फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मिशन बुनियाद का शेड्यूल जारी, राजकीय स्कूलों में होगा जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार को पूरे प्रदेश में मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर 100 कार्यक्रमों के ब्लॉक स्तर और स्कूल स्तर के जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी है। विभाग की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके तहत जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि राजकीय स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा आठवीं और दसवीं के प्रत्येक बच्चे तक इन दोनों प्रमुख कार्यक्रमों की पूरी जानकारी पहुंचे। शिक्षा विभाग का मानना है कि इन कार्यक्रमों ने पिछले वर्षों में हजारों विद्यार्थियों को सशक्त किया है, जिनमें से अनेक बच्चे आईआईटी, मेडिकल और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंचे हैं। इन पहलों ने सरकारी स्कूलों में एक सकारात्मक प्रतिस्पर्धी माहौल तैयार किया है, जिससे बच्चों के अंदर आत्मविश्वास, लक्ष्य-निर्धारण और आगे बढ़ने की इच्छा बढ़ी है।

एबीआरसी व बीआरपी की हुई बैठक

वीरवार को एबीआरसी और बीआरपी की बैठक का आयोजन किया गया। इसके तहत जिले के एबीआरसी व बीआरपी को स्कूल विजिट, पंजीकरण प्रक्रिया और बच्चों तक पहुंचने की रणनीति पर चर्चा की गई। अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे हर विद्यालय में जाकर 8वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को जागरूकता वीडियो दिखाएं, उन्हें पूरे कार्यक्रम की सरल भाषा में समझाएं और वहीं पर उनका पंजीकरण करवाएं। बैठक में पिछली कक्षा में 60 फीसदी या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य रहेगा, जबकि इच्छुक अन्य विद्यार्थी भी अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।
विज्ञापन


अभियान में विद्यार्थियों को परीक्षा तिथि व पाठ्यक्रम बताना जरूरी

अभियान के दौरान विद्यार्थियों को परीक्षा तिथि, पाठ्यक्रम और प्रश्नपत्र के स्वरूप से भी परिचित करवाया जाएगा, ताकि वे तैयारी के लिए पूरी तरह सक्षम हो सकें। विभाग का मानना है कि इन दोनों कार्यक्रमों के नए बैच से राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को और अधिक ताकत मिलेगी, उनका दृष्टिकोण विकसित होगा और उन्हें जीवन में कुछ नया करने, आगे बढ़ने और बड़े लक्ष्य तय करने का आत्मविश्वास मिलेगा।



इस प्रकार रहेगा जागरूकता कार्यक्रम का शेड्यूल

तारीख, खंड का नाम

- 19 नवंबर, ओढां

- 27 नवंबर, डबवाली

- 29 नवंबर, ऐलनाबाद

- 3 दिसंबर, बडागुढ़ा

- 6 दिसंबर, रानियां

- 11 दिसंबर, सिरसा

- 12 दिसंबर, चोपटा





इस प्रकार रहेगा मिशन बुनियाद का शेड्यूल

- पंजीकरण शुरू, 13 नवंबर

- स्कूल लेवल कैंपेन व डिस्क्शन, 13 नवंबर

- स्कूल लेवल कैंपेन शुरू, 13 नवंबर

- खंड स्तर पर कैंपेन शुरू, 14 नवंबर

- पंजीकरण की अंतिम तारीख, 16 दिसंबर

- परीक्षा प्रथम चरण एडमिट कार्ड डाउनलोड, 17 दिसंबर

- एंट्रेंस परीक्षा चरण प्रथम, 24 दिसंबर

- परिणाम, 20 जनवरी

- एंट्रेंस परीक्षा द्वितीय चरण एडमिट कार्ड डाउनलोड, 20 जनवरी

- द्वितीय चरण परीक्षा, 30 जनवरी

- द्वितीय चरण परिणाम, 25 फरवरी

- तृतीय चरण परीक्षा व ओरिएंटेशन कार्यक्रम, 3 अप्रैल

- परिणाम, 5 मई

- काउंसिलिंग व एडमिशन शुरू, 7 मई

- कक्षा शुरू, 15 मई

-

जानिए क्या है मिशन बुनियाद



जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं जिला बुनियाद नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि बुनियाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाना है। वहीं उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृति प्रतियोगिताओं जैसे एनटीएसई, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के लिए तैयारी करवाई जाती है। एनटीएसई परीक्षा एक छात्रवृति परीक्षा है। इसमें उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी पीएचडी तक छात्रवृति पाने के हकदार हो जाते हैं। किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी भारत के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरू व भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में दाखिले के पात्र हो जाते हैं। इसके अतिरिक्त यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुपर – 100 के चयन के लिए विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ये मिलती हैं सुविधाएं



राजकीय विद्यालयों में 8वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी मिशन बुनियाद के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो विद्यार्थी बुनियाद लेवल 1, 2 और 3 चरणों की परीक्षा उत्तीर्ण कर लेते हैं। वही बुनियाद प्रोग्राम का हिस्सा बनते हैं और ये विद्यार्थी कक्षा 9वीं और 10वीं की पढ़ाई सभी जिलों में स्थापित बुनियाद केंद्रों पर करते हैं। पूरे हरियाणा राज्य में कुल 103 बुनियाद केंद्र विभाग की ओर से स्थापित किए जा चुके हैं और जिलेक में कुल पांच बुनियाद केंद्र स्थापित किये जा चुके हैं। बुनियाद कार्यक्रम के लिए चयनित विद्यार्थियों के लिए पठन पाठन सामग्री, वर्दी, यातायात सुविधा इत्यादि का प्रबंध विभाग की ओर से किया जा रहा है।

-


मिशन बुनियाद योजना राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छी योजना है। योजना राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया गया नींव कार्यक्रम है। - सुनीता साईं, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।



मिशन बुनियाद का शेड्यूल जारी हो गया है। इसके तहत जिलेभर के राजकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। सभी विद्यालयों को जागरूकता कार्यक्रम करना अनिवार्य है। - डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें