संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चतरगढ़पट्टी क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी की मां की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी 30 अगस्त को सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से दुकान पर सामान लेने निकली थी। वह इसके बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी कहीं चली गई है या कोई युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। जांच अधिकारी सुभाष का कहना है कि किशोरी की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। उसे जल्द ही तलाश कर लिया जाएगा।