फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पानी समस्या को लेकर जाम लगाने मामले में मंत्री ने अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 29 May 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के रविदास चौक पर पानी समस्या को लेकर अशोक नगर निवासियों द्वारा लगाए गए दो घंटे के जाम के बाद मामला प्रदेश सरकार तक पहुंचा है। इस मामले में अब जनस्वास्थ्य विभाग के मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने संज्ञान लिया है। मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को फोन करके स्पष्टीकरण मांगा है और पेयजल संबंधी रिपोर्ट मांगी है। मंत्री ने विभाग के एसई जसवंत सिंह को मौके पर जाकर हालात जांचने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंत्री ने मंगलवार को अधिकारियों को फोन करके कहा कि पानी की समस्या का समाधान क्यों नहीं किया जा रहा है, पार्षदों को जाम लगाना पड़ रहा है। अधिकारी संबंधित मोहल्ले में जाएं और पानी की समस्या को लेकर लोगों से बात करें और समाधान करवाएं। इसको लेकर अधिकारी रिपोर्ट भेंजे। उन्होंने कहा कि गर्मी के समय में लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी नहीं आनी चाहिए। बता दें कि अशोक नगर निवासियों ने पार्षद चंद्रभान वधवा के नेतृत्व में रविदास चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। जेई बलविंद्र ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया था कि पानी सप्लाई को बढ़ाया जाएगा। आश्वासन के बाद जाम खोला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें