फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सुखचैन में मां-बेटे पर हमला, एक महिला सहित सात लोगों पर केस दर्ज

Tue, 03 Dec 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बडागुढ़ा। गांव सुखचैन में खेत में कार्य कर रहे मा-बेटे पर छह सात लोगों ने हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने गांव रोहण निवासी गुरमीत सिंह के बयान पर एक महिला सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गुरमीत सिंह ने बताया कि वह व उसकी मां सुखदीप कौर, गुरबख्श सिंह व प्रीत सिंह गांव सुखचैन में उसके मामा जसवीर सिंह के खेत में कार्य कर रहे थे। इसी समय सुखचैन निवासी मनप्रीत सिंह, उसकी बहन शगनप्रीत कौर व 5 अन्य लोग वहां आए। शगनप्रीत ने उसकी मां सुखदीप की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और मारपीट शुरू कर दी। वह अपनी मां को छुड़वाने लगा तो मनप्रीत व उसके अन्य साथियों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। आरोपी उसे व उसकी मां को अपनी गाड़ी में डालकर अपने घर ले गए और मारपीट की। शोर सुनकर जब आस-पड़ोस के लोग मौके पर एकत्रित हुए तो आरोपी वहां से भाग गए। मारपीट के दौरान उसका फोन टूट गया व उसके जेब से 2400 रुपये कहीं गिए। उसकी मां के कान की बालियां भी मारपीट के दौरान गिर गई। हमले में उसे व उसकी मां को चोटें आईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हेड कांस्टेबल सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुरमीत सिंह के बयान पर आरोपी मनप्रीत, उसकी बहन शगनप्रीत व 5 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें