मीका ने सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में अपने गीतों से समां बांध दिया। मीका यहां हलोपा प्रत्याक्षी गोपाल कांडा के पक्ष में वोट की अपील करने सिरसा आए थे।
मीका के साथ अभिनेत्री चित्रांगधा सिंह ने भी गोपाल और गोविंद कांडा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
मीका के गाने सुनने भगत सिंह स्टेडियम में बच्चें, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा उमड़ पड़े। मीका के गानों पर सबने डांस किया। मीका के गानों के बीच में आकर गोपाल कांडा लोगों से बातचीत की और हलोपा को जीताने की अपील की।
मीका सिंह ने कहा कि गोपाल कांडा से पहली बार जब मिला तो उन्हें लगा कि वे कि किसी हीरों से मिल रहे हैं इस पर गोपाल कांडा ने कहा कि सिरसा के लोग ही मेरे हीरों हैं।
एक बार यहां से फिर से जीता तो ऐसे कार्यक्रम रोज करवाऊंगा। गोपाल कांडा ने कहा कि हरियाणा के सत्ता की चाबी उनके पास है और वे ही किंग मेकर बनेंगे।
मीका सिंह ने दुनिया में नंबर वन जाटा का छोरा, जुम्मे की रात है गीत गाए तो युवा झूमे उठे। कांडा ने ये कार्यक्रम खास युवाआें का दिल जीतने के लिए रख रखा था। इससे पहले कांडा खास महिलाओं को लुभाने के लिए कपिल विद कॉमेडी के कलाकारों को बुला चुके हैं।
खाली रहीं कुर्सियां
हलोपा को जितनी उम्मीद थी उससे कम भीड़ स्टेडियम में पहुंची। कार्यक्रम में कुर्सियां खाली पड़ी रही। कई लोग कुर्सियां छोड़कर मंच के पास इकट्ठे होकर मीका सिंह की फोटों खिंचते रहे।
स्टेडियम की बदली सूरत
मीका सिंह के कार्यक्रम ने स्टेडियम की सूरत बदल दी। चारों तरफ पानी के पाउच मैदान में बिखरे पड़े थे। वहीं लोगों ने पार्किंग बाहर न करके स्टेडियम के ग्राउंड में ही वाहनों की पार्किंग कर दी।
जिससे स्टेडियम के हालात बदहाल हो गए। कोई रोकने टोकने वाला नहीं था। रेहड़ी वाले भी रेहड़ियां लेकर स्टेडियम के मैदान में ही घुस गए।