फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मेगा जॉब फेयर कल

विज्ञापन
सिरसा।राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिरसा में 12 दिसंबर को मेगा जॉब फेयर-2025 का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जिसमें जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को नामी कंपनियों में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन सिरसा और कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के संयुक्त रूप से आयोजित यह जॉब फेयर युवा प्रतिभाओं को औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस मेगा जॉब फेयर के लिए देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्योगों से सीधे जोड़ते हुए उन्हें बेहतर करियर विकल्प प्रदान करना है। कई युवाओं के पास योग्यताएं तो होती हैं, लेकिन सही प्लेटफॉर्म न मिल पाने के कारण वे अवसरों से वंचित रह जाते हैं। इस जॉब फेयर के माध्यम से उन्हें एक ही स्थान पर अनेक कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत करने, इंटरव्यू देने और तुरंत चयनित होने का मौका मिलेगा।
कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटियां
इस मेले की तैयारी के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी सुनिश्चित की गई है। चयन प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी रखने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। रोजगार चाहने वाले युवक-युवतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी कंपनियों के काउंटर अलग-अलग लगाए जाएंगे, ताकि किसी प्रकार की भीड़भाड़ या अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन


-
ऑनलाइन करवा सकते हैं पंजीकरण
भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी और पंजीकरण प्रक्रिया को डिजिटल रूप दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी क्यूआर कोड को स्कैन करके आवश्यक विवरण, पात्रता, पदों की जानकारी और पंजीकरण फॉर्म तक पहुंच सकते हैं। इससे उम्मीदवारों का समय बचेगा और वे पहले से तैयारी करके मेले में पहुंच सकेंगे। योग्य अभ्यर्थी 12 दिसंबर को समय पर आईटीआई सिरसा पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
-
इस जॉब फेयर से न केवल जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि स्थानीय उद्योगों और संस्थानों को भी कुशल मानव संसाधन उपलब्ध होगा। उम्मीद है कि इस मेले से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का चयन होगा और उनका भविष्य एक नई दिशा लेगा। - राजेंद्र प्रसाद, प्रधानाचार्य, आईटीआई, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें