फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सुरक्षा बढ़ाने व जाम से निजात दिलाने की उठाई मांग

Mon, 25 May 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
व्यापारियों की समस्याएं सुनते थाना प्रभारी धर्मचंद।
विज्ञापन
बाजार की समस्याओं पर व्यापारियों ने की थाना प्रभारी के साथ बैठक
विज्ञापन



फोटो 12

संवाद न्यूज एजेंसी


सिरसा। शहर के रोड़ी और सदर बाजार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था व यातायात समस्याओं को लेकर सोमवार को व्यापार मंडल पदाधिकारियों व स्थानीय व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मचंद ने की।

बैठक में व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की मांग उठाई। व्यापारियों का कहना था कि बाजारों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखा जा सके और चोरी, झपटमारी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा, बाजारों में बढ़ते जाम, अव्यवस्थित यातायात व संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बाजार क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का सुझाव दिया। साथ ही पुलिस प्रशासन और व्यापार मंडल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही ताकि किसी भी समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके।
ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मचंद ने व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन



बैठक में व्यापार मंडल प्रधान हीरा लाल शर्मा, युवा प्रधान हेमंत गुप्ता, जय प्रकाश भालूसरिया, अंजनी कनोडिया, कीर्ति गर्ग आदि मौजूद रहे।
बाजार में विशेष अभियान चलाया जाएगा
इंस्पेक्टर धर्मचंद ने कहा कि बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। पुलिस गश्त को और अधिक प्रभावी किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें