फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 May 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बलवंत राम रानियां क्षेत्र का रहने वाला है।11 मई 2026 को एक व्यक्ति ने रानियां पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया था कि 9 मई को वह मजदूरी करने पंजाब गया हुआ था। रात के समय एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला कर अपने साथ ले गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गांव खरोरा, छत्तीसगढ़ से बरामद कर लिया। मेडिकल जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बलवंत राम के खिलाफ अपहरण व पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। रविवार को पुलिस ने अहम सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें