फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दूध कीमतों पर विवाद, किसान 13 और 14 नवंबर को करेंगे मंथन

Wed, 11 Nov 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब और राजस्थान के किसान नेताओं और पशुपालकों के साथ भी बैठक की जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दूध की कीमतों को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर गर्मा सकता है। दूध का कारोबार करने वाले किसान, पशुपालक, दूधिए और डेयरी संचालक अगली रणनीति बनाएंगे। इसके लिए बुधवार को तय बैठक किन्हीं कारणों से स्थगित कर दी गई है।
अब ऑनलाइन माध्यम से 13 और 14 नवंबर को बैठक की जाएगी। किसान नेता जसवीर भाटी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ साथियों ने 11 नवंबर को बैठक की पोस्ट डाली थी।
विज्ञापन

बिना तैयारी के बैठक करना ठीक नहीं था। इसलिए अब ऑनलाइन बैठक का निर्णय लिया गया है। इसके बाद 16 नवंबर को एक मजबूत रणनीति बनाने के लिए बैठक होगी।
आगामी लड़ाई के लिए पंजाब और राजस्थान के किसान नेताओं और पशुपालकों के साथ भी बैठक की जाएगी। पशुपालकों ने दूध की कीमत और फैट के हिसाब से भुगतान पर जोर दिया है।
दूध की कीमतों की मांग
पशुपालकों ने गाय के दूध की कीमत 80 रुपये प्रति किलो करने की मांग की है। भैंस के दूध की कीमत 100 रुपये प्रति किलो करने की मांग उठाई गई है। उन्होंने भैंस के दूध का फैट रेट 13 रुपये और गाय के दूध का फैट रेट 16 रुपये निर्धारित करने को कहा है। पशुपालकों का कहना है कि राजस्थान में दूध के भाव में 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। इसलिए हरियाणा में भी दूध की गुणवत्ता और फैट के आधार पर उचित भुगतान होना चाहिए।
विज्ञापन

पशुपालन का बढ़ता खर्च
पशुपालकों का आरोप है कि सरकार और वीटा प्रबंधन ने फैट रेट बढ़ाने की बात कही थी, पर उन्हें वास्तविक फायदा नहीं मिला। दूध उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है। पांच-छह साल पहले 400 रुपये प्रति क्विंटल मिलने वाली तूड़ी अब 900 से 1100 रुपये तक बिक रही है। खल-बिनौला का बैग 1200-1500 रुपये से बढ़कर 2400-2700 रुपये में मिल रहा है। बिनौला भी करीब 3000 रुपये तक पहुंच गया है जिससे मौजूदा भाव पर दूध बेचना उनके लिए घाटे का सौदा बनता जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें