रोड़ी । रोड़ी के गुरूद्वारा साहिब में बैठक के दौरान मौजूद ग्रामीण______ग्रामीण।
रोड़ी, कालांवाली और डबवाली क्षेत्र के किसानों ने बैठक कर सरकार से ड्रेन निकालकर पानी पहुंचाने की उठाई मांग
फोटो 19
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोड़ी। गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं में सोमवार को घग्गर नदी के पानी की मांग पर क्षेत्रवासियों और ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें रोड़ी, कालांवाली और डबवाली क्षेत्र के किसानों की लंबित मांग पर विचार-विमर्श किया गया।
किसानों ने बताया कि क्षेत्र में सिंचाई के पानी की गंभीर समस्या है। उन्होंने घग्गर नदी से एक नहर निकालकर पानी क्षेत्र तक पहुंचाने की मांग की। इससे कई किसानों को लाभ मिलेगा और खेतों की सिंचाई व्यवस्था बेहतर होगी।
ग्रामीणों ने कहा कि इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव के दौरान वादे करती है, पर उन्हें पूरा नहीं करती। अब लोगों को एकजुट होकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचानी होगी।
सरकार का सकारात्मक रुख
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य कुलदीप सिंह फग्गु ने कहा कि सरकार ने किसानों की मांग पर सहमति जताई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कृषि मंत्री राणा ने भी इस मुद्दे पर सकारात्मक रुख दिखाया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, किसानों और ग्रामीणों ने भाग लिया। मांग को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए एक समिति गठित करने पर भी चर्चा हुई।