फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डिवाइडर की स्टील की ग्रिल में करंट आने से ग्रामीण चपेट में आया

Mon, 14 Sep 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
करंट लगने से घायल व्यक्ति डबवाली मोके पर मौजूद भीड़
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एनएचएआई और प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गांव डबवाली के पास सोमवार को एक ग्रामीण करंट की चपेट में आ गया। बीड़ी लेने सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ।
सुभाष का हाथ डिवाइडर की स्टील की ग्रिल से लगते ही उसे तेज झटका लगा। वह ग्रिल से चिपक गया। दुकानदार रमेश और सुभाष के भाई संदीप ने तुरंत लकड़ी के डंडे से उसे अलग किए।
विज्ञापन

करंट से अलग होते ही सुभाष झटके से सड़क पर गिर गया। उसके सिर में चोट लगी। उसे उपचार के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

बिजली आपूर्ति बंद और ग्रामीणों की मांग
घटना की सूचना पर बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता सुरेश कड़वासरा ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद करवाई। सहायक लाइनमैन मनजीत उर्फ काका भी मौके पर पहुंचे। एनएचएआई के साइट इंजीनियर पुनीत ने बताया कि दो तारों के चिपकने से ग्रिल में करंट आया था। ग्रामीणों ने एनएचएआई और प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की। उन्होंने डिवाइडर पर बिजली तारों की जांच करवाने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें