फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव सुबा खेड़ा में मेडिकल स्टोर किया सील

विज्ञापन
गांव सुबा खेड़ा में स्थित गुरु नानक मेडिकोज को सील करते हुए अ​धिकारी व पुलिस टीम। पुलिसगांव सुब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बडागुढ़ा। बड़ागुढा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार व ड्रग कंट्रोल विभाग के इंस्पेक्टर केशव कुमार वशिष्ठ की संयुक्त टीम ने वीरवार को गांव सुबा खेड़ा स्थित गुरु नानक मेडिकोज पर दबिश देकर रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक दवाओं के खरीद बेच के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस पर टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभार राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार को गांव बीरूवालागुढ़ा में दुर्घटनाग्रस्त कार से 3000 कैप्सूल बरामद कर चालक गुरप्रीत सिंह निवासी जिला मानसा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में पाया गया कि उक्त दवाइयां गांव सुबाखेड़ा स्थित मेडिकल हॉल के संचालक जोगेंद्र पाल से लेकर आया था। बडागुढ़ा थाना पुलिस की टीम ने औषधि नियंत्रक केशव कुमार वशिष्ठ को साथ लेकर उक्त मेडिकोज स्टोर पर दबिश दी अनियमितताएं मिलने पर सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें