फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशे में प्रयोग होने वाले कैप्सूल मिलने पर मेडिकल स्टोर सील

विज्ञापन
कालांवाली।मेडीकल पर जांच करते हुए डीसीओ केशव वशिष्ठ। संवाद
विज्ञापन
कालांवाली। जिला औषधि अधिकारी ने वीरवार को कालांवाली में पुलिस के सहयोग से ओवरब्रिज के पास एक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेडिकल पर नशे में प्रयुक्त होने वाली दवाइयां बरामद होने पर उसे सील किया गया। डीसीओ केशव वशिष्ठ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली दी गई कि ओवरब्रिज के पास स्थित एक मेडिकल पर नशे में प्रयुक्त होने वाली दवाइयों की बिक्री होती है।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने पुलिस के सहयोग से मेडिकल पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां पर नशे में प्रयुक्त होने वाले 150 कैप्सूल मिलने पर उसे सील किया। इसके अलावा न तो मौके पर फार्मासिस्ट मौजूद था और न ही कोई खरीद या बिक्री का रिकॉर्ड पेश किया। डीसीओ केशव वशिष्ठ ने कहा कि सभी मेडिकल संचालक दुकान में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और किसी प्रकार की नशीली दवाइयों को बिक्री न करें।

उन्होंने कहा कि अगर कोई मेडिकल संचालक नशे की बिक्री करता पाया गया उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सभी मेडिकल संचालकों को रिकॉर्ड रखने को कहा गया। नशे के खिलाफ सरकार व प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। विभाग की तरफ से गांव व शहर में रोजाना मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया जा रहा है। कोई भी मेडिकल संचालक नशे में प्रयुक्त होने वाली दवा की बिक्री करेगा तो उसके खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें