फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अवैध रूप से एमटीपी किट बेच रहा था मेडिकल स्टोर संचालक, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ा

Sun, 27 Jul 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली एमटीपी किट अवैध रूप से बेची जा रही है। मेडिकल स्टोर संचालक बिना किसी डर के पड़ोसी राज्यों से सस्ते दामों पर एमटीपी किट लाकर दोगुने दामों पर बेच कर मुनाफा कमा रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की आखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव नथोर स्थित सिहाग मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। विभाग ने मेडिकल स्टोर संचालक पर रानियां थाना में अवैध रूप से एमटीपी किट बेचने का मामला दर्ज कराया है।
चिकित्सक सांकेत सेतिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव नथोर में सिहाग मेडिकल स्टोर पर गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली एमटीपी किट अवैध रूप से बेची जा रही है। इसके बाद सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र भादू के निर्देश पर पांच सदस्यों की एक टीम बनाई गई। जिसमें डॉ. सांकेत सेतिया, डॉ. भरत भूषण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें