फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बैडमिंटन स्पर्धा में पदक विजेता छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
सिरसा। सेंटर जेवियर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्या​र्थियों को सम्मानित क
विज्ञापन
सिरसा। फरीदाबाद के मानव रचना स्कूल में 8 से 11 नवंबर तक आयोजित हरियाणा राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप-2025 (उप-जूनियर) में पदक जीतने वाली छात्राओं के सम्मान में शनिवार को सेंटर जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता के महिलाओं के डबल्स में स्कूल की दित्या अरोड़ा व अनिका सोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


जबकि एकल वर्ग में अनिका सोनी ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीतकर स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया। प्रिंसिपल फादर सेल्वराज पीटर ने दोनों खिलाड़ियों व कोच को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि दोनों छात्राओं ने बेहतरीन टीम वर्क और समन्वय का प्रदर्शन किया।

दित्या अरोड़ा हरियाणा राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप-2025 (जूनियर्स) के लिए भी चुनी गई हैं, जो कि 8 से 12 दिसंबर तक गुजरात के वड़ोदरा में आयोजित की जाएगी। प्रिंसिपल ने कहा कि यह चैंपियनशिप न केवल विद्यालय के लिए सम्मान लेकर आई, बल्कि विद्यार्थियों में खेल को उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ अपनाने के लिए प्रेरणा का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें