फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
सिरसा । ​खिलाड़ियों के साथ आयोजक।संस्था
विज्ञापन
सिरसा। रानियां रोड स्थित निजी पैलेस में जयदेव-सहदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष व समाजसेवी ललित जैन ने दिल्ली के तालकटोरा में आयोजित प्रतियोगिता में पदक विजेता बच्चों के सम्मानित किया। इसमें पैलेस के संचालक गुरजंट सिंह नंबरदार भी मौजूद रहे। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष ललित जैन ने कहा कि प्रतिभा को पहचान और संरक्षण दोनों की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

उनका विश्वास था कि यदि समाज एक कदम आगे बढ़े, तो बच्चे सौ कदम आगे निकल सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेल ऐसा माध्यम है, जिससे युवा न केवल नशों से दूर रहेंगे, बल्कि मोबाइल जैसी बीमारी से भी बचे रहेंगे। पैलेस के संचालक सुखपाल सिंह ने कहा कि जब हमारे जिले के बच्चे अपनी मेहनत से जिले का नाम रोशन कर रहे हैं तो हमारा भी फर्ज बनता है कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को प्रोत्साहित किया जाए।
जिला फाउंडर राजकुमार वर्मा व कोच सुखराज ने बताया कि मार्शल आर्ट के ये गुर बच्चों को यूं ही नहीं मिले। उन्हें दिशा और दृष्टि प्रदान की भारतीय कौशल परिषद के चेयरमैन ने, जिनके प्रशिक्षण ने बच्चों को केवल तकनीक नहीं, बल्कि आत्मानुशासन, धैर्य और जीवन मूल्यों का पाठ पढ़ाया। यही कारण रहा कि प्रतियोगिता के मंच पर ये बच्चे आत्मविश्वास से भरे हुए, सधे कदमों से विजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें