फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की कुर्बानी को किया नमन

Wed, 16 Dec 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 विजय दिवस के अवसर पर बुधवार को स्थानीय शहीद स्मारक स्थल पर उपायुक्त निखिल गजराज और पुलिस अधीक्षक  अश्विन शैणवी ने शहीदों को सलामी दी गई व उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व सैनिक भी उपस्थित थे। पुलिस की टुकड़ी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर भगवान से शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन





इस मौके पर उपायुक्त ने पूर्व सैनिकों से बातचीत के दौरान कहा कि आज हम शहीद स्मारक में इकट्ठे हुए है उन वीर नौजवानों की याद में जिन्होंने देश की आजादी के लिए कुर्बानियां दी और देश को आजाद करवाया। हमारे देश के नौजवान गर्मी व सर्दी को सहन करते हुए देश की सीमाओं पर पहरा देते हैं तथा देश के लिए हर प्रकार की कुर्बानियां देने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि अपने देश के लिए कुर्बानी देना एक बहुत बड़ी बात है जिसकी कीमत हम नहीं चुका सकते लेकिन उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन तो कर सकते हैं।


इस मौके पर पूर्व सैनिक ओमप्रकाश जाखड़ निवासी चौटाला ने शहीदों को याद करते हुए बताया कि 1965 की लड़ाई में उनकी ब्रिगेड ने 85 हजार से भी ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को कैद कर लिया वे शांति सेना में भी शामिल हुए थे। इस अवसर पर लाल चंद गोदारा, बृज लाल गोदारा, आरएस आहुलवलिया, शिवराज सिंह, गुरसाहिब सिंह, बलशेर सिंह, कैप्टन मग्घर सिंह, तेजा सिंह, सूबेदार अशोक कुमार, अजीत सिंह, वेद प्रकाश, मांगे सिंह, शांति प्रसाद, रामकुमार, सिंगारा सिंह आदि ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें