फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शादी का झांसा देकर बिजली निगम के अनुबंधित चालक से ठगे डेढ़ लाख

Wed, 21 Jan 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
5 दिन साथ रहने के बाद जेवरात व नकदी लेकर सहेली संग भाग निकली युवती, 2 महिलाओं सहित 4 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। शादी कराने के नाम पर एक गिरोह ने बिजली निगम में कार्यरत एक अनुबंधित चालक से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित चालक देवेंद्र शर्मा भादरा बाजार सिरसा का रहने वाला है।
शहर थाना पुलिस ने आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के आधार पर दो महिलाओं सहित चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित का कहना है कि उक्त गिरोह सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
विज्ञापन


देवेंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया है कि वह पंजुआना स्थित बिजली निगम कार्यालय में अनुबंधित चालक है। उसके साथ काम करने वाले सुनील बिश्नोई ने सितंबर 2025 में उसकी शादी करवाने की बात की। हामी भरने पर सुनील ने उसे गांव खैरेकां निवासी संजय और गोबिंद से मिलवाया। तीन दिन बाद संजय और गोबिंद ने संपर्क कर उसे बताया कि एक लड़की से रिश्ता करवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये देने होंगे। लड़की और उसके परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनकी होगी। इसके बाद देवेंद्र ने सहमति दे दी। संजय और गोबिंद ने देवेंद्र को हिसार के पड़ाव चौक स्थित एक मकान में शिवानी शर्मा से मिलवाया और दोनों की सगाई करवा दी गई।

आरोपी बोले- शुभ मुहूर्त देखकर तुम दोनों की शादी करवा देंगे
सगाई के दौरान संजय व गोबिंद ने देवेंद्र को बताया कि शिवानी के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। शिवानी किराए के मकान में रहती है, अगर अनुमति हो तो वह तुम्हारे साथ मकान में रह सकती है। शुभ मुहूर्त देखकर तुम दोनों की शादी करवा देंगे। देवेंद्र का कहना है कि
सगाई के समय पीड़ित के परिवार ने शिवानी को शगुन में सोने के झुमके, अंगूठी, चुटकी, चांदी के जेवरात और 30 हजार रुपये नकद दिए।



जेवतात व नकदी लेकर सहेली संग चली गई
पीड़ित के मुताबिक, 3 अक्तूबर 2025 से शिवानी शर्मा उसके घर रहने लगी। 8 अक्तूबर को रेणू चौधरी नाम की एक लड़की उनके घर आई। शिवानी ने उसे अपनी सहेली बताया और कहा कि वह रेणू के माता-पिता से मिलने जा रही है। चार दिन में लौट आएगी।
विज्ञापन


शिवानी सारे जेवरात और नकद रुपये लेकर रेणू के साथ चली गई और फिर नहीं लौटी। जब देवेंद्र ने संजय-गोबिंद से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि उनका काम केवल सगाई कराना था, शादी की जिम्मेदारी उनकी नहीं है। धोखाधड़ी का एहसास होने पर देवेंद्र ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।


कोट्स
आरोपी संजय, गोबिंद, शिवानी शर्मा और रेणू चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-नरेश कुमार, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें