फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: टीम मिशन ग्रीन के अध्यक्ष बने मनोज कुमार

Thu, 04 Jun 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित टीम के सदस्य। संस्था।
विज्ञापन
फोटो 26
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। पर्यावरण संरक्षण सेवा ट्रस्ट, शाखा टीम मिशन ग्रीन की बुधवार शाम को बैठक हुई। इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने पिछले वर्षों के कार्यकाल के दौरान टीम की ओर से किए गए कार्यों के बारे में बताया।
टीम संरक्षक के तौर पर पार्षद सुभाष चंद्र, राम अवतार पारीक विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में पहुंचे सभी सदस्यों का टीम प्रधान सोहनलाल सोनी ने स्वागत किया और टीम के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए बधाई दी। इस दौरान आगामी वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी के लिए विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से मनोज कुमार को टीम अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

नव नियुक्त टीम अध्यक्ष मनोज कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार टीम के सदस्यों द्वारा मुझ पर विश्वास जताया गया है मैं वादा करता हूं कि टीम के नियमानुसार चलता हुआ अपने कार्यकाल में सभी को साथ लेकर सामाजिक कार्यों में हमेशा ही अग्रसर रहूंगा। उन्होंने कहा कि वह यह भी उम्मीद रखता है कि सभी सदस्य टीम का सहयोग करते हुए सामाजिक कार्यों में हमेशा ही बढ़-चढ़ कर भाग लेते रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम हमारा कार्य पर्यावरण व जीव जंतुओं की सेवा के प्रति रहेगा इसके अतिरिक्त कहीं भी शहर में साफ सफाई का कार्य करना पड़ेगा तब भी टीम मिशन ग्रीन का अहम योगदान रहेगा। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में शेष कार्यकारिणी की भी घोषणा कर टीम सदस्यों में बढ़ोतरी की जाएगी।
इस दौरान टीम सदस्य बलराज सिंह, जगदीश सोनी, रतन लाल सोनी, अशोक खिचवानियां, रवि खिचवानियां व अनिल सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें