संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। गांव पोहड़का में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में सर्व कल्याण मिशन वेल्फेयर ट्रस्ट की ओर से दो दिवसीय खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन गांव खारी सुरेरां, भुर्टवाला, मिट्ठी सुरेरां, पोहड़का, धौलपालिया की टीम ने भाग लिया।
इसमें लड़कियों की लंबी कूद में खारी सुरेरां की मंजू पंवार प्रथम, द्वितीय अनिशा। लंबी कूद लड़कों में आशीष सिहाग प्रथम, द्वितीय सौरभ, तृतीय स्थान अनिल गोदारा व साहिल कंडारा ने हासिल किया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच व मौजूदा सरपंच प्रतिनिधि सुभाष सहारण उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक कुमार ने की व मंच संचालन मास्टर राजेंद्र कुमार ने किया। प्रतियोगिता में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों से परिचय किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। सुभाष सहारण ने बताया कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए ताकि खेल भावना में ओर निखार आए। इस अवसर पर मनोज नोखववाल, प्रेम कालवा, सुशील गोदारा, राहुल सहारण, भूपसिंह राजपूत, आर्यन सहारण आदि मौजूद रहे।