फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कर्ण चौटाला बने वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष

Tue, 07 Jan 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
हरियाणा वाॅलीबाल एसोसिएशन के चुनाव के दौरान मौजूद कर्ण चौटाला व अन्य। स्रोत : जेसीडी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ में मंगलवार को हरियाणा वाॅलीबाल एसोसिएशन के चुनाव करवाए गए। इस अवसर पर कर्ण चौटाला को सर्वसम्मति से दोबारा हरियाणा वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। इसके साथ ही विजय सिंह को जनरल सेक्रेटरी और विक्रम सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत एसोसिएशन के भूतपूर्व जनरल सेक्रेटरी सूबे सिंह की ओर से अतिथियों का स्वागत ज्ञापन से हुई। सभी पदाधिकारियों को सदस्यों की सहमति से नियुक्त किया गया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन रिटर्निंग ऑफिसर और भूतपूर्व एचसीएस अधिकारी प्रताप सिंह की देखरेख में हुआ। इसके साथ ही हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से सनी ढुल ने ऑब्जर्वर की भूमिका निभाई। इस दौरान अर्जुन अवाॅर्डी दलेल सिंह और अमीर सिंह, इंटरनेशनल वॉलीबाल खिलाड़ी हनुमान सिंह व नरेंद्र आदि मौजूद रहे। इनके अलावा, हरियाणा के सभी जिलों के वाॅलीबाल एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी भी समारोह में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलीबाल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना उद्देश्य
चुनाव में दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने पर कर्ण चौटाला ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में वालीबॉल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों पर ले जाना मेरा मुख्य उद्देश्य है। टीम वर्क और खिलाड़ियों के समर्पण के माध्यम से हम राज्य का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने राज्य में वॉलीबाल को और आगे ले जाने का संकल्प लिया। हरियाणा वॉलीबाल एसोसिएशन के प्रति सभी सदस्यों और पदाधिकारियों के विश्वास और एकजुटता को दर्शाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें