फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हादसे में व्यक्ति की मौत, दोस्त के साथ सड़क पर जा रहा था

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। धिंगतानियां रोड पर बुधवार रात को दोस्त के साथ पैदल जा रहे युवक पर एक ट्रॉली से कबाड़ का सामान गिर गया। इससे अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वीरवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में किया गया।
विज्ञापन

बरगांव जिला दरभंगा बिहार निवासी अमित कुमार एक साल पहले बिहार से सिरसा आया था। गांव धिंगतानियां स्थित गगन रॉलिंग बर्तन फैक्टरी में उसे काम मिल गया। बुधवार रात नौ बजे वह अपने दोस्त उगन कुमार के साथ सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से कबाड़ से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली आई।
ट्राॅली को पीछे से एक ट्राले ने टक्कर मार दी और ट्राॅली पर लदा लोहे का कबाड़ सड़क पर जा रहे अमित कुमार के ऊपर गिर गया। इससे अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह का कहना है कि पुलिस ने मृतक अमित कुमार के भाई रोहित का बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। रोहित का कहना है कि वह 9 नवंबर को ही अपने भाई अमित से मिलने सिरसा आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें