संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। गांव पिपली में करंट लगने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक नेपाल निवासी मधु पिपली बस स्टैंड पर अहाता चलाता था।
बुधवार दोपहर मधु अपने अहाते पर अकेला था। वह टेबल फैन चलाने लगा। अचानक उसे करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में एक ग्राहक अहाते में आया। ग्राहक ने मधु को नीचे गिरा देखा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी देवी लाल ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी है। परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।