फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जमाल में खेत से मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 01 Jun 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाथूसरी चोपटा। गांव जमाल में सोमवार सुबह खेत की ओर जा रहे कुछ राहगीरों ने एक व्यक्ति का शव खेत मेें देखा। इसके बाद जमाल चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मृतक की पहचान गांव निवासी संदीप (45) के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, संदीप का एक बेटा है। वह विदेश में रहता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें