सिरसा। महिलाओं, युवाओं व दिव्यांगों के लिए इस बार निर्वाचन आयोग ने जिले के सभी पांच विधानसभा हलकों में 5-5 अलग बूथ बनाए हैं। इन बूथों पर जहां महिलाएं अपना मतदान कर सकेंगी। यहां पर महिला कर्मचारी गुलाबी कपड़ों में नजर आएंगी। इसके लिए दिव्यांगों के लिए अलग से बूथ बनेंगे और इसी प्रकार युवाओं को लुभाने के लिए यूथ बूथ बनाए गए हैं।
निर्वाचन आयोग की ओर से 100 फीसदी मतदान को लेकर इन बूथों को बनाया गया है, ताकि अधिक से अधिक मतदान हो सके। युवाओं के लिए बने बूथों पर सेल्फी प्वाइंट भी होंगे। पहली बार मतदान करने वाले युवा यहां पर अपनी सेल्फी लेकर अन्य लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक कर सकेंगे। यूथ बूथ बनाने का उद्देश्य है ताकि युवा वर्ग को मतदान के महत्व और समाज के प्रति जिम्मेदारी का एहसास हो सके। वहीं दिव्यांगों को सम्मान देने के लिए 5 पीडब्यूडी (पर्सन विथ डिसेबिलिटी) बूथ भी बनाए गए हैं। इन बूथों पर आंशिक रूप से दिव्यांग स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी।
-यहां पर बनेंगे पिंक बूथ
1. कालांवाली- बूथ नंबर-23, मार्केट कमेटी कार्यालय, कालांवाली
2. डबवाली- बूथ नंबर-34, लॉर्ड श्री कृष्ण कॉलेज ऑफ एजूकेशन साउथ विंग, डबवाली शहर
3. रानिया-बूथ नंबर 155, कार्यालय नगर पालिका, शहर रानियां
4. सिरसा- बूथ नंबर-18, राजकीय नेशनल कॉलेज, महिला विंग, कमरा नंबर-6, शहर सिरसा
5. ऐलनाबाद- बूथ नंबर-114, आंबेडकर भवन, हरचंद का बास, शहर ऐलनाबाद
-दिव्यांगों के लिए बूथ
1. कालांवाली- बूथ नंबर-169, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, लेफ्ट विंग, वैदवाला
2. डबवाली- बूथ नंबर-94, राजकीय गर्ल्ज प्राथमिक स्कूल, लेफ्ट विंग, मसीतां
3. रानिया-बूथ नंबर 165, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मंगाला
4. सिरसा- बूथ नंबर-03, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मिडिल विंग, केलनियां
5. ऐलनाबाद- बूथ नंबर-167, राजकीय प्राइमरी स्कूल, मिडिल विंग, हंजीरा
-यूथ एंड मॉडल बूथ
1. कालांवाली- बूथ नंबर-110, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, लेफ्ट विंग, बड़ागुढ़ा
2. डबवाली- बूथ नंबर-01, फ्रीडम फाइटर वैदराम दयाल राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, डबवाली
3. रानिया-बूथ नंबर 94, राजकीय प्राथमिक स्कूल, मंगालिया
4. सिरसा- बूथ नंबर-07, सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लेफ्ट विंग, सिरसा
5. ऐलनाबाद- बूथ नंबर-88, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लेफ्ट विंग, मेहनाखेड़ा
महिलाओं व दिव्यांगों को सम्मान देने व युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए यह बूथ बनाए गए हैं। इससे समाज में एक मैसेज जाएगा कि वह अधिक से अधिक मतदान करें।
-हनुमान दास, तहसीलदार, चुनाव