फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में बड़ा हादसा: गोरखधाम ट्रेन के नीचे आने से तीन लोगों की मौत, खैरेकां रेलवे पुल के पास हुई दुर्घटना

Mon, 26 Feb 2024 01:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा में ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई है। हादसा बठिंडा जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस के सामने बाइक आने से हुआ। घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा में खैरेकां के पास गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे आने से तीन युवकों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार तीनों मृतक बाइक पर सवार थे और ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना के अनुसार घग्गर नाका लगा होने के कारण लोग अलग-अलग रास्ते इख़्तियार किए हुए हैं। इस दौरान गांव खेरेकां के पास सिरसा से बठिंडा जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस के सामने आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान करने में अभी पुलिस के जवान जुटे हुए हैं। राजकीय रेलवे पुलिस जांच अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि तीनों ही बाइक पर सवार थे। यह हादसा खैरेकां रेलवे पुल के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक रानिया व नोहर के बताये जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें