फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मानी हत्याकांड में फरार चल रहा मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर पंजाब से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। सीआईए स्टाफ डबवाली टीम व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने फरार चल रहे गांव मौजगढ़ में मानी हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता आरोपी गैंगस्टर को हरप्रीत सिंह उर्फ लवली निवासी गांव डबवाली को पंजाब से काबू कर लिया है।
विज्ञापन


हरप्रीत सिंह उर्फ लवली पर मौजगढ़ मानी हत्याकांड के साथ-साथ थाना शहर में मसीतां हत्याकांड में आपराधिक षड्यंत्र के तहत अभियोग दर्ज हैं। सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल ने बताया कि कि आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। उस पर शहर थाना डबवाली में अलग-अलग धाराओं में पांच मामले दर्ज हैं।



उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर 2024 को मौजगढ़ निवासी महिला ने आरोपियों के खिलाफ उसके पति राजेंद्र सिंह उर्फ काला व बेटे करणवीर सिंह उर्फ मानी पर घर में ताबड़तोड़ गोलियां चलाने की शिकायत दी थी। इस शिकायत में कहा गया था कि गोलियां लगने से करणवीर सिंह उर्फ मानी की मौत हो गई व राजेंद्र सिंह के घायल हो गया था।
विज्ञापन


बयानों के आधार पर थाना सदर में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सीआईए स्टाफ डबवाली टीम व थाना सदर डबवाली की संयुक्त टीम ने इस मामले में दो आरोपियों कुलदीप सिंह उर्फ गग्गी निवासी मटदादू व लक्ष्मण उर्फ पुंड निवासी मसीता को काबू कर आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया मोटरसाइकिल व पिस्टल बरामद कर जेल भेज दिया था।

इसके बाद वारदात से जुड़े तीसरे आरोपी सुखप्रीत सिंह उर्फ शैंपी निवासी डबवाली को काबू कर जेल भेजा गया था। इसके बाद मसीतां हत्याकांड के मुख्य आरोपी व इस मामले में वांछित आरोपी कुलदीप उर्फ भाऊ निवासी मसीतां को काबू कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें