फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: छतरियां हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन के रिमांड पर

Tue, 25 Aug 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
12 जुलाई को लाठियों से पीटकर की गई थी अशोक कुमार की हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ओढां। गांव छतरियां में अशोक कुमार की हत्या के मामले में बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी लाभ सिंह ने बताया कि 12 जुलाई को अशोक कुमार की हत्या के संबंध में उसके भाई मुकेश कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार, अशोक कुमार अपने भाई मुकेश और चाचा के साथ खेत से पशुओं के लिए हरा चारा लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में पहले से घात लगाए आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। मुकेश और उसका चाचा जान बचाकर वहां से निकल गए जबकि आरोपियों ने अशोक को पकड़कर लाठियों और लोहे के पाइप से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

उपचार के दौरान सिविल अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस मामले में 16-17 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। पुलिस ने गिरफ्तार मुख्य आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें