फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ओढां सरपंच एसोसिएशन का हुआ पुनर्गठन, महेंद्र कालवा बने प्रधान

Sat, 21 Feb 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ओढां। नव चयनित सदस्य। (स्वयं)
विज्ञापन
फोटो- 21
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ओढां। खंड सरपंच एसोसिएशन की बैठक शनिवार को ओढां के बीडीपीओ कार्यालय में एसोसिएशन की प्रधान सरपंच अर्शदीप कौर सरां मलिकपुरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में खंड के सभी गांवों के सरपंच उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधान अर्शदीप कौर सरां ने बैठक में यह कहकर नई कार्यकारिणी चुनने का प्रस्ताव रखा कि उनके पास समय का अभाव है, इसलिए वह स्वेच्छा से प्रधान पद से इस्तीफा दे रही हैं।
इसके बाद सभी सरपंचों ने मंत्रणा करने के उपरांत प्रधान पद के लिए गांव रोहिड़ांवाली के सरपंच महेंद्र कालवा के नाम पर सहमति जताई। इसके बाद सर्वसम्मति से सरपंच महेंद्र कालवा को नया प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं, गांव खोखर के सरपंच प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह को उपप्रधान, गांव सिंघपुरा के सरपंच मोहनप्रीत को सचिव, गांव तारुआना के सरपंच गुरप्यास सिंह को संयुक्त सचिव, गांव नुहियांवाली के सरपंच प्रतिनिधि आत्माराम व गांव पिपली के सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप शर्मा व गांव गदराना के सरपंच प्रतिनिधि बेअंत सिंह को सलाहकार, गांव आनंदगढ़ के सरपंच विकास खनगवाल कोषाध्यक्ष व गांव ओढां के सरपंच संदीप सिंह को सहकोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

इस दौरान सभी सरपंचों ने नवचयनित कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई दी। नवचयनित प्रधान महेंद्र कालवा सहित सभी सदस्यों ने आभार व्यक्त करते हुए यह विश्वास दिलाया कि उन्होंने उन्हें जिन उम्मीदों के साथ ये जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर सरपंच जितेंद्र सिंह चोरमारखेड़ा, सुखपाल सिंह नंबरदार ओढां, सरपंच अंग्रेज सिंह जलालआना, सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप बैनीवाल पन्नीवाला मोटा व सरपंच प्रतिनिधि अवतार सिंह मलिकपुरा सहित खंड के सभी गांवों के सरपंच एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें