संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जय पंजाबी समिति मुल्तानी काॅलोनी लंबे समय से विवाह कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में 22 फरवरी को मुल्तानी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में विवाह योग्य युवक-युवतियों का पंजीकरण किया जाएगा।
समिति के सदस्यों ने बताया कि पंजीकरण कार्यक्रम सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगा। इस दौरान पूर्व में दर्ज नामों को भी आए हुए परिजनों के समक्ष रखा जाएगा, जो अपने सामर्थ्य के अनुसार वर-वधू का चयन कर सकेंगे। बताया कि पिछले लंबे समय से जय पंजाबी समिति द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। इससे अब तक बड़ी संख्या में युवक-युवतियां परिणय सूत्र में बंध चुके हैं। सदस्यों ने लोगों से अपील की कि वे 22 फरवरी रविवार को आयोजित होने वाले विवाह पंजीकरण कार्यक्रम में पहुंचें। समिति के सदस्य ने बताया कि समिति का प्रयास है कि अधिक से अधिक विवाह पंजीकरण हों।