फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लैक्रोस चैंपियनशिप, ओलंपिक क्वालीफायर के लिए महकनूर का भारतीय टीम में चयन

Sat, 26 Sep 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
एशिया-प्रशांत सिक्सेस लैक्रोस चैंपियनशिप के लिए चयनित महकनूर स्कूल प्रधानाचार्या के साथ। संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। एसएस जी गर्ल्स स्कूल की खिलाड़ी महकनूर का भारतीय टीम में चयन हुआ है। वह अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की जर्सी में खेलती नजर आएंगी। उनका चयन एशिया-प्रशांत सिक्सेस लैक्रोस चैंपियनशिप व ओलंपिक क्वालीफायर के लिए हुआ है।
प्रतियोगिता के लिए प्रदेश से दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। सिरसा की महकनूर और जींद की कनिष्का शामिल हैं। महकनूर 26 सितंबर से 3 अक्तूबर तक आगरा में आयोजित भारतीय टीम के तैयारी शिविर में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्थित सनशाइन कोस्ट स्टेडियम जाएंगी। वहां तीन से 11 अक्तूबर तक होने वाली चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह टीम में मिडफील्डर हैं।
विज्ञापन

महकनूर ने अब तक पांच राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। उन्होंने कुल पांच पदक जीते हैं। इनमें एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें