फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : डंडे से गला दबाकर किया था प्रेमी जोड़े का कत्ल

Thu, 18 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूूराो/अमर उजाला /सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
वेलेंटाइन-डे पर इश्क को मौत की नींद सुला दिया। इतना ही नहीं हत्यारों ने गुपचुप तरीके से मृतक प्रेमी जोड़ों को नहर में फेंक दिया। यह खुलासा ओढ़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर ने किया। रूह कंपा देने वाली इस नृशंस हत्या के मामले में ओढ़ां पुलिस ने बुधवार को बाप-बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव पन्नीवाला मोटा निवासी 22 वर्षीय सुखवीर सिंह तथा गांव डबवाली की एक युवती के बीच पिछले ढाई वर्षों से प्रेम संबंध थे। मौका वेलेंटाइन का था तो प्रेमी जोड़े ने मिलने का फैसला किया। 13 फरवरी की रात करीब 11.30 बजे सुखवीर अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर आया। प्रेमिका के भाई गुरजिंद्र ने दोनों के मिलते हुए देख लिया।

भाई ने पिता सुखमंदर तथा चचेरे भाई सरदूल सिंह की मदद से दोनों को पकड़ लिया। जिसके बाद इन्होंने पहले तो प्रेमी जोड़ों को पीटा और डंडे से दोनों का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव एक वाहन में लादकर उन्हें गांव अबूबशहर के नजदीक बहने वाली राजस्थान कैनाल में फेंक आए। पुलिस ने हत्या तथा सबूत खुर्दबुर्द करने के आरोप में केस दर्ज किया है। ओढ़ां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर ने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपियों को वीरवार को डबवाली अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत से रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त किया गया डंडा तथा वाहन बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन



लड़की की मां हिरासत में
बेटी तथा उसके आशिक का कत्ल करने में पिता, भाई तथा चचेरे भाई के हाथ नहीं कांपे। दोहरे हत्याकांड में महिलाएं भी शामिल थी। पुलिस ने बुधवार को युवती की मां को भी हिरासत में ले लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उपरोक्त तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। इनके अतिरिक्त कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। रिमांड पर लेने के बाद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें