फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ऐलनाबाद लक्कड़ मंडी में लगी आग से लाखों का नुकसान

Mon, 06 May 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
आग लगने से जली लकड़ियां।
विज्ञापन
ऐलनाबाद। शहर के बाईपास पर भाईचारा लक्कड़मंडी के साथ लगते खेतों में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियां से आग लग गई। इसमें लक्कड़ मंडी में लाखों रुपये कीमत की लकड़ी जल गई। सूचना मिलने के बाद आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत से कई घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

लक्कड़ मंडी एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि रविवार सुबह लक्कड़ मंडी के पास खेतों में लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ। जिससे निकली चिंगारी से लक्कड़ मंडी में रखी लकड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई की लाखों रुपये कीमत की लकड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद लक्कड़ मंडी के दुकानदारों ने अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद अग्निशमन विभाग की तरफ से मौके पर चार गाड़ियों ने पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें