फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अज्ञात लोगों ने दादू शराब ठेके पर की लूटपाट

Sun, 31 May 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की पेटियां व नकदी लूट कर भाग निकले
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली । गांव दादू में भाखड़ा नहर पर स्थित शराब के ठेके पर शनिवार रात अज्ञात लोग हमला कर वहां से शराब की पेटियां व नकदी लूट कर भाग गए। पुलिस ने ठेके के सेल्समैन की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सेल्समैन सुरेंद्र कुमार निवासी भोरवार जिला गया बिहार ने बताया कि वह गांव दादू में टेक चंद निवासी बनवाला के शराब के ठेके पर सेल्समैन के तौर पर काम करता है। शनिवार रात को ठेका बंद कर वह अंदर सो रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान साढ़े 12 बजे ठेके का शटर टूटने की आवाज आई और बाहर तीन-चार व्यक्ति पंजाबी में बात कर रहे थे। इसके बाद उसने अंदर से शटर को दबाए रखा परंतु वे शटर तोड़कर ठेके के अंदर घुस आए और उसके साथ मारपीट की। इनमें से तीन व्यक्तियों ने कपड़े से मुंह ढक रखा था। उनके पास तलवार व लोहे का रॉड था।
हमलावरों ने पहले ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और ठेके में पड़ी पांच पेटी देशी शराब, तीन पेटी बियर, 20 बोतल अंग्रेज ओर गल्ले में पड़ी 5500 की नकदी बाहर खड़ी सफेद रंग की कार में रख कर भाग निकले। उसने बताया कि घटना की सूचना ठेकेदार को दी। सूचना मिलने पर सिंघपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि उक्त मामले को लेकर थाना कालांवाली व सीआईए स्टाफ कालांवाली की टीम लगी हुई है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें