फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर लूट, राजस्थान की ओर भागे बदमाश

Wed, 20 Jan 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ऐलनाबाद (सिरसा)
विज्ञापन
विज्ञापन
नोहर रोड पर गांव किशनपुरा के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप से कार सवार पंाच लुटेरे डेढ़ से दो लाख रुपये की नकदी लूटकर राजस्थान की ओर फरार हो गए। पुलिस की ओर से लुटेरों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नोहर रोड स्थित गांव किशनपुरा के समीप फिलिंग स्टेशन पर मंगलवार देर शाम को कारिंदे सुरेश कुमार, राजू और सुनील कुमार मौजूद थे।

पंप संचालक रजनीश कुमार निवासी हिसार ने फोन पर जानकारी दी है कि देर शाम को पांच युवक कुछ दूरी पर कार खड़ी कर पंप पर पहुंचे और पंप पर मौजूद कारिंदों को घेर कर बैग में रखी नकदी निकाल ली।

पीछा करने पर जान से मारने की धमकी देकर कार की ओर चले गए। उन्होंने बताया कि बदमाश पंप पर खड़ी एक बाइक भी ले गए। उन्होंने बताया कि बाद में लुटेरे बाइक को तीन किमी दूर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार सवार लुटेरे नोहर की ओर भागे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर जांच शुरू कर दी है।

 उधर, थाना प्रभारी ऐलनाबाद विकास कुमार पुलिस टीम के साथ संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

 रजनीश ने बताया कि रिकार्ड का मिलान करने के बाद ही लूटी गई राशि की सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें