फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राजकीय स्कूल गुड़ियाखेड़ा के लोकेश ने 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
खिलाड़ियों केसाथ स्कूल प्रबंधन के सदस्य। 
विज्ञापन
चोपटा। खंउस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुड़िया खेड़ा का प्रदर्शन सराहनीय रहा। प्रतियोगिता में अडंर-19 में 800 मीटर दौड़ में गुड़िया खेड़ा स्कूल के छात्र लोकेश ने प्रथम स्थान पर आते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं अंडर -17 में 800 मीटर दौड़ में विद्यालय का छात्र सुजल द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन


इसके अलावा अंडर-17 में गोला फेंक प्रतियोगिता में छात्र अमित ने द्वितीय स्थान पर रहते हुए रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-14 योग प्रतियोगिता में छात्र योगेश और रोहित ब्लॉक लेवल पर जीत कर जिलास्तरीय खेल के लिए चयनित हुए हैं। अंडर-14 की कबड्डी प्रतियोगिता में भी विद्यालय की टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। इस टीम से दो बच्चे जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। वहीं अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता में भी इसी विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक पाया। चार खिलाड़ी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। विद्यालय के प्राचार्य उमेद सिंह ढाका व डीपीई सुधीर कौशिक ने स्कूल खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें