फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गर्मी में 40 प्रतिशत तक बढ़ा लोड, तीन से चार घंटे तक लग रहे अघोषित बिजली कटों ने बढ़ाई परेशानी

Thu, 23 May 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नौतपा शुरू होने से पहले ही शहर का तापमान 47.7 डिग्री से ऊपर चल रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री पहुंच गया है। ऐसे में अचानक बढ़े बिजली के लोड के कारण बिजली निगम ने अघोषित बिजली के कट लगाने शुरू कर दिए हैं। जिन्होंने लोगों की नींद उड़ा दी है। आलम यह है कि तीन से चार घंटे के बिजली कट लग रहे हैं। ऐसे में लोगों के इन्वर्टर तक जवाब दे गए हैं।अधिकारियों की माने तो मौजूदा समय में 40 प्रतिशत लोड अतिरिक्त हो गया है। जिससे यह परेशानी पैदा हो रही है।
विज्ञापन

बिजली निगम के शिकायत केंद्रों पर भी शिकायतें कई गुणा बढ़ गई हैं। ऐसे में शिकायतों से परेशान बिजली निगम के अधिकारियों ने कर्मचारियों की ड्यूटी पांच घंटे अतिरिक्त कर दी है। जिससे दिन और रात की शिकायतों का निपटान किया सके। बावजूद इसके बिजली का लोड निरंतर बढ़ रहा है।
बिजली निगम विभाग के एसई के अनुसार घरों के अंदर लगातार एसी लगाने की प्रतिस्पर्धा निरंतर बढ़ गई है। इसी कारण लोड भी निरंतर बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों से अपील है कि घरों व कार्यालयों में एसी का प्रयोग कम करें।
विज्ञापन



गर्मी के मौसम में बिजली कटों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। हम भले ही काम पर चले जाते हैं। लेकिन महिलाओं और बच्चों को दिक्कत आती है। इन्वर्टर भी जवाब देने लगे हैं।
विकास अग्रवाल, पटेल बस्ती


बिजली कटों से परेशान हो गए हैं। दुकान पर काम करना मुश्किल हो गया है। बार-बार कट लग रहे हैं। इन्वर्टर भी जवाब दे जाता है। तीन घंटों के लंबे कट लग रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है।
हैप्पी तनेजा , बेगू रोड


बिजली के अघोषित कटों के कारण व्यापार करना मुश्किल हो गया है। हर आधे घंटे के बाद बिजली कट लग जाता है। जबकि हर वर्ष कहा जाता है कि अगले साल कट नहीं लगेंगे।
अशोक खटटर, काठ मंडी एरिया
-

गर्मी में बिजली कट काफी लग रहे हैं। एक - एक घंटे के लंबे कट लग रहे हैं। ऐसे में घर का काम करना भी मुश्किल हो जाता है।
संतोष रानी, मेला ग्राउंड ,


इन एरिया में लग रहे हैं कट
- रामनगर
- डीसी कॉलोनी
- बेगू रोड
- काठ मंडी
- कीर्ति नगर
- हिसारिया बाजार
- रानियां बाजार
- सुरतगढिया बाजार
- भादरा बाजार
- पटेल बस्ती
- अग्रवाल कॉलोनी।


गर्मी के मौसम में कर्मचारियों की ड्यूटी पांच घंटे अतिरिक्त कर दी गई है। ताकि शिकायतों का समाधान समय पर हो सके। एक सप्ताह में 40 प्रतिशत बिजली का लोड बढ़ गया है। पूर्व में 79 लाख यूनिट प्रति दिन खर्च होती थी। जो बढ़ गई है।
विज्ञापन

आरके सभ्रवाल, एसई, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें