फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू में एलएलएम प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी, 15 जुलाई से आवेदन

Sat, 11 Jul 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन एडमिशन
विज्ञापन

2 अगस्त को होगी प्रवेश परीक्षा, 10 अगस्त से शुरू होंगी कक्षाएं

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा के विधि विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एलएलएम (दो वर्षीय) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया की अधिसूचना जारी की है। विभागाध्यक्ष डॉ. रोहतास ने शुक्रवार को बताया कि डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. सुशील कुमार ने प्रवेश परीक्षा, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और काउंसिलिंग कार्यक्रम को मंजूरी दी है।
डॉ. रोहतास ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई से विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है। एलएलएम प्रवेश परीक्षा 2 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा परिणाम 3 अगस्त को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा का विवरण
डॉ. रोहतास ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें सांविधानिक कानून, प्रशासनिक कानून, मानवाधिकार और अंतरराष्ट्रीय कानून से प्रश्न पूछे जाएंगे। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम भी शामिल होंगे। अनुबंध कानून, कंपनी कानून, साइबर कानून और बौद्धिक संपदा अधिकार से भी प्रश्न होंगे। परिवार कानून, सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाक्रम और शोध पद्धति से संबंधित प्रश्न भी पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
पात्रता और दाखिला प्रक्रिया
डॉ. रोहतास ने बताया कि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। ओबीसी के लिए 42 प्रतिशत और एससी, डीएससी, एसटी एवं दिव्यांग वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे। प्रवेश मेरिट सूची परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर श्रेणीवार तैयार की जाएगी। हरियाणा सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां
विश्वविद्यालय के अनुसार, प्रथम मेरिट सूची 4 अगस्त को जारी होगी। द्वितीय मेरिट सूची 6 अगस्त को और तृतीय मेरिट सूची 8 अगस्त को जारी होगी। रिक्त सीटों का विवरण 11 अगस्त को वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर 12 अगस्त को भौतिक काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। एलएलएम की नियमित कक्षाएं 10 अगस्त से शुरू होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें