फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 29 मंडियों में उठान की एजेंसी नहीं हुई फाइनल, गेहूं की आवक तेज

Thu, 10 Apr 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा की मंडी में पहुंची गेहूं की फसल। 
विज्ञापन
सिरसा। जिले की मंडियों में गेहूं के उठान को लेकर अभी तक खरीद एजेंसी फाइनल नहीं हो पाई है। जिले की 70 खरीद केंद्रों में से 39 खरीद केंद्रों पर उठान को लेकर एजेंसी फाइनल नहीं हुई हैं। एजेंसी फाइनल नहीं होने के कारण इन 29 मंडियों में किसानों को उठान न होने के कारण होने वाली परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि एजेंसियां फाइनल करने को लेकर पिछले तीन माह से प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में दो दिन का शॉर्ट टर्म टेंडर लगाकर प्रशासनिक अधिकारियों ने एजेंसी फाइनल करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि समय पर टेंडर नहीं लगने के कारण उठान की स्थिति सभी खरीद केंद्रों पर गंभीर हो जाती है। आगामी एक सप्ताह निरंतर तेजी से गेहूं आएगी। हजारों क्विंटल गेहूं मंडियों में पहुंचनी शुरू हो जाएगी। जिसका समय पर उठान बेहद जरूरी है। उठान नहीं होने के कारण गेहूं मंडियों में पड़ी रहती है और मंडी के साथ लगती सड़कों पर भी गेहूं डलवाने को आढ़ती मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें