डबवाली में प्रधानमंत्री के नाम खून से पत्र लिखते किसान।
- फोटो : Sirsa
गोरीवाला। गुलाबी सूंडी व बारिश से खराब हुई फसल के मुआवजे की मांग को लेकर 2 महीने से धरनारत नौजवान संघर्ष मोर्चा ने सोमवार को एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखा।
नौजवान संघर्ष समिति के एसपी मसीतां, जसवीर सिंह भाटी आदि ने बताया कि एसडीएम कार्यालय डबवाली के समक्ष 2 माह से भी अधिक समय से किसान मुआवजे को लेकर धरनारत हैं। इतना लंबा समय बीत जाने के उपरांत भी किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने आकर धरने पर बैठे किसानों की सुध नहीं ली। जिसको लेकर किसान मोर्चा व नौजवान संघर्ष समिति ने कई बार राजनेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति रोष जाहिर किया। लंबे समय से किसानों की इस मांग की और किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दिया गया। अंत में विवश होकर उन्होंने अपनी मांग एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखकर जाहिर की है। संवाग