सिरसा। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राजबीर सोरखी ने बसपा के लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा की। बसपा ने सिरसा लोकसभा सीट से लीलूराम आसाखेड़ा को उम्मीदवार घोषित किया। इस दौरान पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।
राजबीर सोरखी ने कहा कि देश के वर्तमान हालात बड़े विकट है। पिछले दस सालों में मौजूदा सरकार ने सिवाय देश को बेचने के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि दो चरणों के मतदान के बाद आ रहे रुझानों के बाद प्रधानमंत्री को इस बात का आभास हो गया है कि जनता उनके बहकावे में इस बार नहीं आने वाली। सोरखी ने कहा कि बसपा सभी 10 की 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव रामसिंह प्रजापति, प्रदेश सचिव डा. हरपाल, जिलाध्यक्ष भूषण बरोड़, जिला प्रभारी गुरदीप कंबोज, प्रदीप कागदाना, बुल्लेशाह, रामकुमार, डा. राजकुमार, डा. बंसीलाल, रविंद्र बाल्याण सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।