फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में आवेदन शुरू, 30 अप्रैल अंतिम दिन

Sun, 28 Apr 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ओर से शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार वर्ष 2023 -24 में इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम शुरू किया गया है। इस प्रोग्राम के तहत अब 12वीं पास विद्यार्थी बीएड की पढ़ाई कर शिक्षक बनने का सपना को पूरा कर सकेंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा प्रमाणीकृत है।

विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर रणजीत कौर ने बताया कि प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र को अच्छे शिक्षक प्रदान करना है। इस कार्यक्रम में दाखिले की न्यूनतम योग्यता 12वीं है। कार्यक्रम में दाखिला लेने के लिए एनटीए द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा का संचालन किया जाएगा। इस परीक्षा के आधार पर ही विद्यार्थी का चयन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए विद्यार्थी डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एनटीए डॉट एसी डॉट इन और एचटीटीपीएस एनसीईटी डॉट एसएएमएआरटीएच डॉट एसी डॉट इन पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। जिन विद्यार्थियों का 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित नही हुआ है, वह भी इस आवेदन पत्र को भर सकते हैं।


तीन विषयों का करना होगा चुनाव
प्रो. रणजीत कौर ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में विद्यार्थी मुख्यतः 12वीं कक्षा में पढ़े गए तीन विषय, दो भाषा से संबंधित विषय, एक सामान्य ज्ञान का विषय तथा एक शिक्षण कौशल का चुनाव कर सकता है। यह प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा से संबंधित संपूर्ण जानकारी तथा पाठ्यक्रम उपरोक्त दी गई वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


बीए बीएड और बीएससी बीएड के लिए 50 - 50 सीटें
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए एनटीए द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा में भाग लेना आवश्यक है। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही विश्वविद्यालय में प्रवेश संभव होगा। विश्वविद्यालय में इस कार्यक्रम में विद्यार्थी बीए बीएड तथा बीएससी बीएड में (50 सीट) दाखिला ले पाएगा। इस कार्यक्रम में विद्यार्थी अपने स्तर पर विषयों का चुनाव कर सकता है। इसके साथ-साथ प्रायोगिक विषयों के लिए लैब की व्यवस्था की गई है। वास्तव में यह कार्यक्रम शिक्षा जगत में तथा शिक्षकों को तैयार करने के लिए भारत सरकार का एक विशिष्ट कार्यक्रम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें