फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘समस्या नहीं सुलझती तो नौकरी छोड़ दो’

Sun, 14 Sep 2014 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
‘आपको कितनी बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। आप कह रहे थे कि आज कर्मचारी पहुंच जाएंगे। लेकिन वे नहीं आए। आप नौकरी छोड़ दीजिए, अच्छा होगा’।
विज्ञापन


ये शब्द वार्ड नंबर 19 की खाटू श्याम मंदिर वाली गली के निवासियों के हैं। सीवरेज अव्यवस्था से तंग आए लोग फोन पर जनस्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी से उलझ गए। समस्या का हल नहीं हुआ तो लोग जेई की कोठी पर पहुंचे और वहां हंगामा किया।

गली वासी सुखदीप सिंह, मनदीप गर्ग, प्रविंद्र सिंह, राकेश कुमार, समीर, प्रिंस, रोशन लाल पुजारी ने बताया कि गली में सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे हैं।

वे कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को शिकायत कर चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ।

बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने जेई सतपाल से शिकायत की। जेई ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक कर्मचारी पहुंच जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि बाद में जेई ने फोन उठाना ही बंद कर दिया।
विज्ञापन


शाम तक समस्या का समाधान न होने से परेशान गली वासी जनस्वास्थ्य विभाग के जेई सतपाल की कोठी के आगे पहुंचे। कोठी के बाहर खड़े होकर जेई से संपर्क साधा।

लेकिन जेई ने फोन नहीं उठाया। जिससे गुस्साए लोगों ने कोठी के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों की भारी भीड़ जुट गई। करीब एक घंटा तक रोष जताने के बाद गलीवासी वहां से चले गए।

समाधान न हुआ तो देंगे धरना

गली वासियों ने बताया कि वे पिछले करीब दो वर्षों से उपरोक्त समस्या का सामना कर रहे हैं। इस संबंध में कई दफा विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवा चुके हैं।

इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान न हुआ तो वे विभाग के कार्यालय के समक्ष धरना देकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

समस्या का अस्थाई हल कर दिया गया

हां, मेरे पास कॉल आई थी। लेकिन शिकायतकर्ता नौकरी छोड़ देने जैसी बात कहने लगा। जोकि अनुचित है। शाम को विभागीय कार्यवाही में व्यस्त होने की वजह से कॉल रिसीव नहीं हुई थी।

उपरोक्त एरिया में वर्षों पूर्व सीवरेज पाइप डाली गई थी, जिसमें अब सुधार की गुंजाइश है। इसके चलते क्षेत्र में बार-बार उपरोक्त समस्या आती है। समस्या का अस्थाई हल कर दिया गया है।
विज्ञापन

- सतपाल, जेई जनस्वास्थ्य विभाग, डबवाली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें