फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लूट की वारदात के विरोध में वकीलों ने रखा वर्क सस्पेंड

सार

सिरसा में पूर्व बार एसोसिएशन प्रधान विजय बंसल के घर दिनदहाड़े लूट की घटना हुई। विरोध में बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड कर अदालतों में पेशी नहीं दी, जिससे 1,320 केसों की सुनवाई रुकी। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सिरसा। वर्क सस्पेंड के चलते खाली पडी वकीलों की सीटें। संवाद 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा। सिरसा बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट विजय बंसल के घर हुई लूट की घटना के विरोध में वीरवार को बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड रखा। इसके चलते बार सदस्य अदालतों में पेश नहीं हुए। इसके कारण अदालतों में करीब 1,320 केसों की सुनवाई नहीं हो सकी। बार एसोसिएशन के प्रधान गंगाराम ढाका ने बताया कि एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड कर बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रोष जताया है।
विज्ञापन


प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। अपराधी बेखौफ होकर दिन दहाड़े वारदात को अंजाम देने में लगे हुए हैं। ढाका ने कहा कि हमारा विरोध स्थानीय प्रशासन व पुलिस के खिलाफ नहीं है। बुधवार को वारदात के तुरंत बाद एक फोन करते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन का विरोध सरकार के खिलाफ है, भाजपा सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम करने में पूरी तरह से फेल हो चुकी है।



लुटेरों की तलाश में जुटीं पुलिस की तीन टीमें

लुटेरों को पकड़ने लिए पुलिस की तीन टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस ने बुधवार शाम को ही हरियाणा, पंजाब व राजस्थान जीआरपी और आरपीएफ को वारदात की जानकारी और लुटेरों की सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर भेज दी थी। इसके बाद से ही जीआरपी और आरपीएफ रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में जांच कर रही है। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि लुटेरे स्कूटी पर ज्यादा दूर नहीं जा सकते। पुलिस ने शहर के हर क्षेत्र में गुप्तचरों का जाल बिछा दिया गया है।
विज्ञापन

ये है पूरा घटनाक्रम

सिरसा बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट विजय बंसल का शहर की राम कॉलोनी में घर है। उनके बेटे अजय बंसल भी सिरसा बार एसोसिएशन के प्रधान रह चुके हैं। अजय बंसल ने बताया कि उन्होंने मां के नंबर पर कॉल की तो मां ने रोते हुए कहा कि दो युवकों ने घर में घुसकर हमला किया और सब कुछ लूट कर ले गए हैं। मां की बात सुनकर अजय बंसल अपने पिता विजय बंसल के साथ तुरंत घर पर पहुंचे। विजय बंसल ने पुलिस को बताया कि ये वारदात दोपहर करीब साढ़े 12 के बाद की है। उनकी पत्नी दयावंती व नौकरानी पार्वती घर पर थी। इसी दौरान दो युवक घर में घुस आए। एक युवक ने दयावंती के चेहरे पर मुक्का मारा और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि वह शोर न मचा पाए। बाद में दोनों युवकों ने घर की अलमारी खोली और सोने के दो कड़े, दो अंगूठी, दो बालियां व करीब साढ़े तीन लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें